Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चास मेयर पद के लिए गंगा देवी ने ठोकी दावेदारी, समर्थकों ने जताया विश्वास

Advertisement
Advertisement
Bokaro: चास नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए गुरुवार को गंगा देवी भलोटिया ने अपनी दावेदारी ठोक दी. दावेदारी के बाद सैकड़ों समर्थकों ने उनके प्रति अपना आस्था और विश्वास जताया.

जनता को सुविधाएं मुहैया कराना है

बता दें की भलोटिया 2010 में निगम चास की अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके बाद पुरुष के लिए अध्यक्ष पद घोषित कर दिए जाने के बाद वे चुनाव नहीं लड़ीं. अब एक बार फिर मेयर पद को महिला कर देने के बाद उन्होंने दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं देना है. जनता को सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है. लंबे अंतराल से मैं चास को देख रही हूं. चास की हर समस्याओं से अवगत हूं. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/centenary-year-of-bihar-legislative-assembly-president-will-attend-the-ceremony-pm-modi-will-also-be-invited/">बिहार

विधानसभा का शताब्दी वर्ष: समारोह में आएंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी को भी न्यौता

चुनाव लड़ने का फैसला लिया

कहा कि जनसमस्याओं को देखते हुए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. चुनाव जीतने के बाद चास का सर्वांगीण विकास किया जाएगा. आज पूरे चास में कूड़े का अंबार लगा हुआ है. बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं. कई मोहल्लों में जलजमाव होने लगा है. जनता की समस्याओं को देखते हुए मुझे एक बार फिर चुनावी जंग में आना पड़ा है. कहा कि हमारे कुछ सपने अधूरे रह गये थे. वह पूरे नहीं हो पाये थे. उसे पूरा करने के लिए चुनावी दंगल में आई हूं. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/all-fronts-of-bjp-should-come-forward-openly-in-the-fight-against-the-state-government-deepak-prakash/">राज्य

सरकार के खिलाफ लड़ाई में खुलकर आगे आएं बीजेपी के सभी मोर्चे- दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही