LagatarDesk : भारत और एशिया के सबसे रईस इंसान गौतम अडानी अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. इसी क्रम में गौतम अडानी की झोली में एक और पोर्ट आ गया. अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने गंगावरम पोर्ट लिमिटेड को खरीदेगी. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) के पास पहले से ही गंगावरम पोर्ट में 41.9 फीसदी हिस्सेदारी थी. अब APSEZ ने गंगावरम पोर्ट में बाकी बची 58.1 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/violence-against-women-is-not-stopping-in-jharkhand-six-gang-rape-incidents-in-20-days/">झारखंड
में नहीं थम रही महिलाओं के साथ हैवानियत , 20 दिन में छह सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं)
चंद्रचूड़ 50वें CJI होंगे, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने नाम की सिफारिश की, पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी सीजेआई रह चुके हैं
बैंक में काला धन रखने वाले भारतीयों की चौथी लिस्ट आयी सामने, आयकर विभाग करेगा निगरानी
: एसपी दया शंकर के ठिकाने पर एसवीयू का छापा, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई [wpse_comments_template]
में नहीं थम रही महिलाओं के साथ हैवानियत , 20 दिन में छह सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं)
6200 करोड़ में पूरी होगी डील
एनसीएलटी अहमदाबाद और एनसीएलटी हैदराबाद ने इस डील के लिए अनुमति दे दी है. गंगावरम पोर्ट के अधिग्रहण के लिए अडानी पोर्ट्स 120 रुपये प्रति शेयर की दर से 6,200 करोड़ के 517 मिलियन शेयर खरीदेगा.अडानी पोर्ट्स शेयर स्वैप व्यवस्था के माध्यम से डीवीएस राजू और परिवार से 58.1 फीसदी की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा. गंगावरम पोर्ट को खरीदने के बाद गौतम अडानी की झोली में कुल 12 पोर्ट्स हो जायेंगे. इसे भी पढ़ें : जस्टिस">https://lagatar.in/justice-chandrachud-will-be-the-50th-cji-chief-justice-uu-lalit-recommended-the-name/">जस्टिसचंद्रचूड़ 50वें CJI होंगे, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने नाम की सिफारिश की, पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी सीजेआई रह चुके हैं
आंध्र प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा नॉन मेजर पोर्ट है गंगावरम
बता दें कि गंगावरम पोर्ट आंध्र प्रदेश में तीसरा सबसे बड़ा नॉन मेजर पोर्ट है. गंगावरम पोर्ट हर मौसम में गहरे पानी का बहुउद्देशीय बंदरगाह है. यह 200,000 DWT तक के पूरी तरह से लदे सुपर कैप आकार के जहाजों को संभालने में सक्षम है. वर्तमान में बंदरगाह 9 बर्थ ऑपरेट करता है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के सीईओ करण अडानी ने कहा कि गंगावरम पोर्ट का अधिग्रहण भारत की सबसे बड़ी परिवहन उपयोगिता के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि गंगावरम पोर्ट रेल और सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ा है. यह आठ राज्यों में फैले भीतरी इलाकों के व्यापार का प्रवेश द्वार है. इसे भी पढ़ें : स्विस">https://lagatar.in/fourth-list-of-indians-having-black-money-in-swiss-bank-surfaced-income-tax-department-will-monitor/">स्विसबैंक में काला धन रखने वाले भारतीयों की चौथी लिस्ट आयी सामने, आयकर विभाग करेगा निगरानी
चार माह पहले इजरायल का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह का किया था अधिग्रहण
बताते चलें कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने जुलाई में भी एक पोर्ट का अधिग्रहण किया था. चार माह पहले अडानी ग्रुप ने इजरायल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट को खरीदा था. यह डील 1.18 अरब डॉलर में पूरी हुई थी. हाइफा बंदरगाह इजरायल का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है. इसे भी पढ़ें : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-svu-raids-on-the-whereabouts-of-sp-daya-shankar-action-under-corruption-act/">पूर्णिया: एसपी दया शंकर के ठिकाने पर एसवीयू का छापा, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment