Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंगपाचो के चालक की असम में मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो निवासी विनोद चौधरी (40 वर्ष) पिता : अरुण चौधरी की मौत गुवाहाटी (असम) में हो गई. पोकलेन मशीन दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक दो भाइयों में घर का बडा बेटा था. वह प्रवासी मजदूर के रूप में गुवाहाटी में रहकर पोकलेन मशीन चालक के रूप में काम करता था. रविवार को कार्य करने के दौरान पत्थर खिसककर मशीन पर गिरने से मशीन क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में उसकी मौत हो गई. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे एक पुत्र एवं एक पुत्री है. घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे इलाके में मातम पसर गया. वहीं मृतक का शव लाने के लिए प्रवासी मजदूरों की संस्था झारखंडी एकता संघ से घरवालों ने शव घर लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें: चमरा">https://lagatar.in/chamra-lindas-rally-protested-by-tribal-student-union/">चमरा

लिंडा की रैली का आदिवासी छात्र संघ ने किया विरोध
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही