Search

 
 
 

Breaking : गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान भागने की कर रहा था कोशिश

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा में हुई है. झारखंड एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर को मार गिराया है. अमन साहू को रांची पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी. पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था. रायपुर से रांची लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला किया, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना के बाद अमन साहू ने पुलिस का इंसास हथियार छीन लिया और भागने लगा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी. पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस हमले में एक जवान भी घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-6-8.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1023409" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-6-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

उल्लेखनीय है कि झारखंड में अमन साहू गिरोह का आतंक और उत्पात अन्य आपराधिक गिरोहों की तुलना में बढ़ा है. तीन दिन पहले इसी गिरोह के अपराधियों ने रांची के बरियातू रोड में कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर फायरिंग की थी. झारखंड पुलिस ने अमन साहू गिरोह के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की है, लेकिन अमन साहू गिरोह का उत्पात कम नहीं हुआ है. पिछले साल में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस आपराधिक गिरोह से जुड़े करीब 30 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस की कार्रवाईयों के बीच भी अमन साहू गिरोह के अपराधी कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और गोलीबारी कर कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर पुलिस को चुनौती देने का काम करता रहा है. हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के मामले में भी इसी गिरोह का नाम सामने आ रहा था. एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एटीएस की टीम लगातार संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. एटीएस ने अमन साहू के भाई समेत गिरोह के 22 अपराधियों पर मामला दर्ज किया है. उसमें अमन साहू का भाई आकाश साहू, आकाश रॉय मोनू, हरि तिवारी, आशीष साहू, राहुल सिंह, राजा अंसारी, राहुल दुबे, योगेश्वर महतो का नाम प्रमुख रूप से शामिल है. अमन साहू गिरोह का मयंक सिंह झारखंड में कोयला कारोबारियों को रंगदारी के लिए लगातार धमकी देने का काम करता है. साथ ही वह सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेवारी भी लेता है. वह झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ के कोल और ट्रांसपोर्ट कंपनियों से रंगदारी वसूलता है.

एक बाद एक घटनाओं को अंजाम देता रहा है अमन साहू का गैंग

07 मार्च 2025: रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली मारकर घायल कर दिया. 06 अप्रैल 2024 : अमन साहू गिरोह ने बर्बरीक कंपनी को दी धमकी, झारखंड में नहीं करने दिया जायेगा काम. 21 मार्च 2024 : रांची के जमीन कारोबारी से गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. 01 दिसंबर 2023: रामगढ़ के कुजू में ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर फायरिंग. 07 जुलाई 2023 : रांची के अरगोड़ा में अमन साहू गिरोह के अपराधी ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी. 09 जुलाई 2023 : लातेहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अमित सिंह से रंगदारी मांगी थी. 09 मई 2023 : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की अमन साहू गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी 27 मार्च 2023 : देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित राय एंड कंपनी चौक के समीप हरदेव कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में फायरिंग हुई थी. 18 फरवरी 2023 : शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य कर रही साईं कृपा कंपनी के साइट पर अमन साहू के गिरोह ने गोलीबारी की थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही