Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका जेल से गैंगस्टर अमन साहू ने लातेहार एसपी को लिखा पत्र, जानिये क्या है इसमें

Latehar : गैंगस्टर अमन साहू ने केंद्रीय कारा, दुमका से लातेहार एसपी के नाम एक पत्र लिखा है. पत्र में अमन साहू ने बताया है कि लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी बालूमाथ थाना कांड संख्या 58/ 2023 दर्ज कराया है. इसमें आरोप लगाया है कि अमन के लोगों के द्वारा उनके मुकदमे में गवाही नहीं देने के लिए धमकी भरा पत्र उनके घर में फेंका गया है. अमन साहू ने अपने बंदी आवेदन में बताया है कि जिस दौरान यह आरोप लगाया जा रहा है, उस दौरान उन्हें 28 जनवरी से 13 अप्रैल तक में प्रेसीडेंसी करेक्शन होम कोलकाता, अलीपुर में रखा गया था. वहां न तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा है और ना ही कोई फोन उन्हें आवंटित है. ऐसी परिस्थिति में उनके विरुद्ध लगाया गया यह आरोप जांच का विषय है. अमन साहू ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र प्रसाद साहू अतिरिक्त सुरक्षा बल बढ़ाने को लेकर प्रशासन को दिग्भ्रमित करने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया है. इसकी जांच होनी चाहिए.

लाल वारंटी गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/giftar-rajmukut-bek_122-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" />नेतरहाट थाना के बराही ग्राम से लाल वारंटी रजमुकुट बेक (35) पिता ज्ञान बेक को नेतरहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगत ने बताया कि वह पिछले 13 साल से फरार था और न्यायालय के द्वारा उस पर लाल वारंट निर्गत किया गया था. उस पर साल 2010 में भादवि की धारा 376 के तहत नेतरहाट थाना में मामला दर्ज किया गया था. सूचना मिली थी कि वह इन दिनों अपने गांव आया हुआ है. सूचना का सत्यापन कराने के बाद एक टीम बनाकर छापामारी की गयी. टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-25-children-of-st-ac-obc-and-minorities-will-go-abroad-to-study-at-government-expense/">झारखंड

: सरकारी खर्च पर एसटी-एसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 25 बच्चे पढ़ने जायेंगे विदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही