Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ पुलिस की कार्यशैली पर गैंगस्टर अमन साहू के परिजनों ने जतायी आपत्ति, जानिये क्या कहा

Latehar : बालूमाथ पुलिस की कार्यशैली पर अमन साहू के परिजनों ने आपत्ति जतायी है. उनका कहना है कि बालूमाथ पुलिस ने रिमांड पर लेकर अमन साहू से कई राज उगलवाने का बेबुनियाद दावा किया है. उन्होंने कहा है कि स्वीकारोक्ति बयान न्यायालय में पेश करने से पहले ही मीडिया में पेश कर दिया है. उनका आगे कहना है कि बालूमाथ पुलिस को न्यायालय पर भरोसा कम और मीडिया पर भरोसा अधिक है. मालूम हो कि रांची से प्रकाशित एक दैनिक में अमन साहू के आपराधिक स्वीकारोक्ति बयान की कार्बन प्रतियां छापी गयी है. अमन साहू के परिजनों ने इस आपराधिक स्वीकारोक्ति बयान को पुलिस द्वारा गठित सुनियोजित षड्यंत्र बताया है. अमन के परिजनों ने कहा है कि कतिपय राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को लेकर एक षड्यंत्र के तहत 20 पन्ने की स्वीकारोक्ति बयान दर्ज की गई है और उसे न्यायालय में पेश करने के पहले ही मीडिया में सार्वजनिक कर दिया गया है. परिजनों ने कहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई पर वे शीघ्र उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-with-cm-hemant-brothers-relationship-with-hemant-ji-has-promised-support/">CM

हेमंत व केजरीवाल PC : बोले हेमंत- सफल होगी केजरीवाल की मुहिम, केजरीवाल ने कहा – हेमंत मेरे भाई, देंगे समर्थन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही