Ranchi : धनबाद जेल में तीन दिसंबर 2023 को गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले की सीआईडी जांच कर रही है. गैंगस्टर हत्याकांड मामले में सीआईडी की पूरक चार्जशीट से नया खुलासा हुआ है. सीआईडी की पूरक चार्जशीट के अनुसार, अमन सिंह को मारने के लिए मोबाइल पर कोड वर्ड में दो ब्रेटा पिस्टल जेल के बाहर से मंगाये गये थे. जेल सिपाही शिव स्नेही ने गेट पर पिस्टल को रिसीव किया था. वहीं जेल जमादार जितेंद्र सिंह ने खाने के पैकेट में भरे पिस्टल और गोलियों को विकास बजरंगी के वार्ड तक पहुंचाया था. सीआईडी को दिये बयान में यूपी जौनपुर निवासी राहुल सिंह राजपूत ने इसका जिक्र किया है. सीआईडी ने धारा 164 के तहत राहुल सिंह का बयान न्यायालय में दर्ज कराया है. इस मामले में अब तक रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो, विकास कुमार उर्फ विकाश बजरंगी, सतीश कुमार उर्फ गांधी, चंदन यादव उर्फ ब्रजेश यादव, सहजाद कुरैशी, बंटी उर्फ धनु वर्मा, पिंटू सिंह उर्फ जयनेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है.
गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड : CID जांच में खुलासा, सिपाही ने गेट पर रिसीव किया था पिस्टल, जमादार ने जेल के अंदर पहुंचाया
Last Updated: Aug 10, 2024 12:00 AM (IST)