Ranchi : लगभग दो दर्जन मामलों में वांछित और झारखंड के छह जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया. झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की टीम ने मुंबई एटीएस के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है. अमन के खिलाफ हत्या और रंगदारी वसूलने सहित 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. ये मामले रांची, रामगढ़ और लातेहार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को मंगलवार देर शाम रिम्स में भर्ती कराया गया है. सिर दर्द, चक्कर आने सहित अन्य परेशानियों की शिकायत के बाद उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रिम्स में भर्ती कराया गया. रिम्स के अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने बताया कि पूजा सिंघल को फिलहाल न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. सुरेंद्र की देखरेख में भर्ती किया गया है. राज्य के तालाबों के जीर्णोद्धार और उनकी गहराई बढ़ाने के लिए सरकार 335 करोड़ रुपये खर्च करेगी. मृदा एवं जल संरक्षण योजना के तहत 2235 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है. इसके लिए विभाग की ओर से लक्ष्य निर्धारित कर जिलों को भेज दिया गया है. पिछले वित्तीय वर्ष में इस योजना में 467 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. झारखंड बिजली वितरण निगम ने वर्ष 2017 में प्रदेश के ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का सपना दिखाया था. उस वक्त इस योजना के लिए आठ सौ करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि के आवंटन को मंजूरी दी गई थी. यह राशि ग्रामीण इलाकों की बिजली सिस्टम सुधारने पर खर्च की जानी थी. अब लगभग छह साल पूरे होने को हैं लेकिन गांवों को तो छोड़िये शहरी इलाकों में भी बिजली वितरण सिस्टम ध्वस्त हो चुका है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-40.jpg"
alt="" width="1046" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-28.jpg"
alt="" width="1356" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-23.jpg"
alt="" width="1297" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-16.jpg"
alt="" width="1501" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-10.jpg"
alt="" width="1600" height="1296" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-14.jpg"
alt="" width="1323" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-15.jpg"
alt="" width="1600" height="1232" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/11-6.jpg"
alt="" width="1047" height="1600" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment