Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की मां ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, बेटे को दी जाए सुरक्षा

Advertisement
Advertisement
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की मां ने उसकी सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट से गुहार लगाई है. अमन की मां मीनू श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल कर यह मांग की है कि अमन श्रीवास्तव को जेल के बाहर सुरक्षा मुहैया करायी जाए. अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि अमन को जेल के बाहर दूसरे आपराधिक गिरोहों से खतरा है, इसलिए उससे जुड़े मुकदमों की सुनवाई फिजिकल मोड में न कर वर्चुअल मोड में की जाए. साथ ही कोर्ट के समक्ष सशरीर पेशी करने के बजाए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से अमन की पेशी करवाई जाए. क्योंकि अमन श्रीवास्तव के पिता गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की भी कोर्ट में पेशी के दौरान ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. ऐसे में अमन पर जानलेवा हमले का अंदेशा है. फिलहाल मीनू श्रीवास्तव की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. बता दें कि झारखंड एटीएस ने अमन को मुंबई से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं. अमन के पिता सुशील श्रीवातव की हत्या हजारीबाग सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार कर कर दी गई थी. अमन ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था. फिलहाल अमन श्रीवास्तव पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी के लिए धमकी देने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसकी संख्या 45 से ज्यादा है. इसे भी पढ़ें -मॉनसून">https://lagatar.in/uniform-civil-code-bill-likely-to-be-introduced-in-parliament-in-monsoon-session-parliamentary-standing-committee-meeting-on-july-3/">मॉनसून

सत्र में Uniform Civil Code बिल संसद में पेश होने की संभावना, संसदीय स्थायी समिति की बैठक 3 जुलाई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही