Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मूसेवाला मर्डर केस में स्‍पेशल सेल ने गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई को लिया रिमांड पर

Advertisement
Advertisement
Delhi : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड में लिया है. जानकारी के अनुसार स्‍पेशल सेल बिश्नोई को लेकर मूसेवाला हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी. पुलिस को जो इनपुट मिली है, उसके अनुसार तिहाड़ जेल में मूसेवाला की हत्‍या की साजिश रची गई थी. जेल से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी प्‍लानिंग तैयार की थी. अब इस बिंदू पर स्‍पेशल सेल की टीम गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करेगी. वहीं इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पटियाला कोर्ट में एक याचिका दायर की है. याचिका में वकील ने लॉरेंस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. वकील की तरफ से कहा गया है कि जेल में लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा है. डर है कि पंजाब पुलिस जेल में लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है या फिर विरोधी गैंग लॉरेंस पर हमला कर सकते हैं. पुलिस को जो इनपुट मिला है उसके अनुसार पंजाब बेस्ड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक फेसबुक पेज ने हमले की जिम्मेदारी ली. मूसेवाला की हत्‍या के पीछे की वजह 7 अगस्त 2021 को विक्की मिद्दुखेड़ा मर्डर को माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि बिश्नोई गैंग बदला लेना चाहता था. विक्की लॉरेंस का करीबी था. दविंदर बंबीहा गैंग ने उसका मर्डर करवा दिया था. आरोप है कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में शामिल शूटरों को मूसेवाला ने पनाह दी थी, जिसका बदला बिश्नोई गैंग ने लिया. पुलिस इन सभी बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही