Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह ने कहा-टनटन उपाध्याय का पांच सालों से गैंग से नहीं था कोई संबंध

Ranchi :  गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े 24 वर्षीय टनटन उपाध्याय की हत्या कर दी गयी थी. टनटन उपाध्याय का शव शुक्रवार सुबह सदर मेदिनीनगर थाना क्षेत्र स्थित बजराहा के पास रेलवे ट्रेक पर मिला था. इस मामले को लेकर सुजीत सिन्हा गिरोह के दीपक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. उसने कहा है कि पलामू में हुए टनटन उपाध्याय की हत्या की हम निंदा करते हैं. पिछले पांच सालों से टनटन उपाध्याय का हमारी गैंग से कोई संबंध नहीं था. वो मुख्यधारा में जुड़कर सादी जिंदगी जी रहा था. प्रदीप तिवारी ने उसकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि साल 2021 में उसके घर पर हुई बमबाजी में टनटन का भी हाथ था. जबकि इस घटना से टनटन उपाध्याय का कोई वास्ता नहीं था.">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">

(रांची की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

गैंग को फिर से सोचने पर विवश कर दिया

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पलामू के कुछ बुद्धिजीवियों, सामाजिक लोगों, जनप्रतिनिधियों और अपने अभिभावक स्वरुप लोगों के अनुरोध पर सुजीत सिन्हा ने अपनी गैंग की गतिविधियां लगभग समाप्त कर दी थी. लेकिन इस तरह की घटना ने गैंग को फिर से सोचने पर विवश कर दिया है. पलामू पुलिस से मेरा आग्रह है कि इस घटना में शामिल हर एक अपराधी पर कार्रवाई करे. इसे भी पढ़ें : जमैका">https://lagatar.in/jamaica-rapid-firing-on-government-bus-seven-people-injured-curfew-imposed-for-two-days/">जमैका

: सरकारी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात लोग घायल, दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया

सुजीत सिन्हा गैंग ने प्रदीप तिवारी के परिवार वालों को पलामू छोड़ने की धमकी दी 

सुजीत सिन्हा गैंग के दीपक सिंह ने प्रदीप तिवारी के परिवार वालों को एक महीने में पलामू छोड़ने की धमकी दी है. कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो प्रदीप तिवारी और उससे जुड़े हर एक आदमी का पलामू से इतिहास मिटा देंगे. सुजीत सिन्हा गिरोह ने जमीन मालिकों को चेतावनी है कि प्रदीप तिवारी के बड़े भाई दिलीप तिवारी के साथ किसी तरह का लेन देन ना करे. वरना उनके लिए अच्छा नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-ashwini-choubey-said-those-who-call-atiq-ashraf-martyrs-should-be-shot/">पटना:

अश्विनी चौबे ने कहा- अतीक-अशरफ को शहीद बताने वालों को मार देनी चाहिये गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही