Search

 
 
 

Breaking: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. मामला जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था.
 
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा (फाइल फोटो)

Ranchi: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. मामला जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें: 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को लेकर धनबाद जा रही थी. जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोका. इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही