Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांगुली का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल, कहा- कुछ खिलाड़ियों को दृष्टिकोण बदलने की जरूरत

Advertisement
Advertisement
Sourav Ganguly on Ashes series : भारत के पूर्व कप्तान ने एक खास ट्वीट किया है जो वायरल है. दरअसल, इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच में कमाल का खेल दिखाते हुए टेस्ट मैच को 49 रन से जीत लिया. सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा. आखिर में इंग्लैंड ने 49 रन से मैच जीत लिया. मैच के बाद सौरव गांगुली ने ट्वीट किया और खास अपील भी की. गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए अपील अपने ट्वीट के जरिए की है. सौरव ने ट्वीट किया और लिखा, "अविश्वसनीय क्रिकेट.. 6 टेस्ट मैच शानदार रहा.. टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे अच्छा रूप है.. इसे जीवित रखें.. वे सभी जो खेलना नहीं चाहते हैं वे निश्चित रूप से इसमें शामिल होना चाहते होंगे ..अब सभी पुनर्विचार करें और इस सर्वश्रेष्ठ प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ बनाएं .. संभव है .. दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है .. कुछ टीमें और सबसे महत्वपूर्ण कुछ खिलाड़ियों की..." इसे भी पढ़ें :एशेज">https://lagatar.in/ashes-test-series-england-win-by-49-runs-in-thrilling-match-stuart-broads-unique-world-record/">एशेज

टेस्ट सीरीज : रोमांचक मैच में इंग्लैंड की 49 रनों से जीत, स्टुअर्ट ब्रॉड का अनोखा विश्व रिकॉर्ड

एशेज सीरीज 2-2 से रहा बराबर

गांगुली का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि गांगुली ने अपने ट्वीट से ऐसे खिलाड़ियों को सलाह दे रहे हैं जो टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं. बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह एशेज सीरीज शानदार रहा. पहले दो टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, फिर तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता, सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था. ऐसे में इस आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल की, पांचवां टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज 2-2 की बराबरी कर ली. इसे भी पढ़ें :मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-due-to-negligence-departmental-officers-government-suffered-a-loss-more-than-two-thousand-crores/">मॉनसून

सत्र : विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को हुआ दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही