Search

 
 
 

ओडिशा से रांची के रास्ते हो रही गांजा तस्करी, 406 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 
Ranchi: ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा की तस्करी हो रही थी. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. जिनमें धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह शामिल है. एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि ओडिशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया. पकड़ाये ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के केबीन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था. बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ रूपया है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-demands-apology-from-nishikant-dubey-had-accused-rahul-gandhi-of-having-links-with-a-foreign-investor/">कांग्रेस

ने निशिकांत दुबे से माफी मांगने की मांग की, राहुल गांधी पर विदेशी निवेशक के साथ संबंध का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही