Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीरामचरितामानस नवाह पारायण महायज्ञ शुरू

Ganwa( Giridih) : गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत के नावाडीह में श्रीश्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ की शुरुआत 26 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ हुई. यज्ञ मंडप से पटना स्थित सकरी नदी तक निकाली कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. रास्ते में हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाए गए. विद्वान आचार्य मृत्युंजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भराया. मौके पर आचार्य ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से श्रद्धालुओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. सुख, शांति, समृद्धि आती है. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हो गई है. समापन आगामी माह 4 मई को होगा. समापन की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा. कुमकुम बिहारी भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी. भंडरा का भी आयोजन किया जाएगा. कलश यात्रा में कांग्रेस यादव, दिलीप यादव, अशोक यादव, शंभू यादव, उपेंद्र यादव, पवन यादव, विजय यादव समेत महायज्ञ समिति के दर्जनों सदस्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619517&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गपई गांव से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही