Search

 
 
 

गावां : भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

 

ट्रांसफार्मर जलने से बीते 6 महीने से नहीं थी बिजली

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित हाई स्कूल के समीप रविवार 9 जुलाई को पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद बिजली बहाल हो गई है. भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह की पहल पर विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर लगाया गया. मौके पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यहां बीते छह माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ था. जिसके कारण किसानों को खेती करने में काफी परेशानी हो रही थी. उन्होंने कहा कि विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने बताया कि हरला के समीप कृषि के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर कई माह से खराब है. बिजली विभाग के पदाधिकारी से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, भगवान दास बरनवाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, बबलू सिंह, रणधीर यादव, लोहा सिंह, चंद्रिका यादव, पवन सिंह समेत कई अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/peertand-shri-shikharji-sanitation-committee-met-acharya-prabh-surishwar-maharaj/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : आचार्य प्रभ सुरीश्वर महाराज से श्री शिखरजी स्वच्छता समिति ने की मुलाकात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही