Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : महिला के शव के साथ गावां-सतगावां मुख्य सड़क को किया जाम

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया में बुधवार की अहले सुबह पांच बजे गावां-सतगावां मुख्य सड़क पर मृतका रिंकी कुमारी का शव रख कर मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. मृतका की भाभी उषा देवी ने कहा कि जब तक हत्या में शामिल दोषी ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक जाम नहीं हटाया जायेगा. कहा कि डीसी, एसपी व एसडीएम आकर मृतका के दो मासूम बच्चों के भरण पोषण और दोषियों की गिरफ्तारी जल्द करने का लिखित आश्वासन दें. मृतका के चचेरा भाई शंकर चौधरी ने कहा कि हत्या में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर प्रशासन फांसी की सजा दिलाये. [caption id="attachment_555479" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SADAK-JAAM-NARAJ-GRAMIN-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> पुलिस से दोषियों की गिरफ़्तारी की मांग करते परिजन[/caption] सूचना पर गावां थाना इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, बीडीओ महेंद्र रविदास व थाना प्रभारी पिंटू कुमार दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के समाने ही ग्रामीण पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहें. मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निरंजन सिंह, मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव समेत कई लोग मौजूद हैं. [caption id="attachment_555482" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SADAK-JAAM-GRAMIN-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> सड़क पर इकट्ठी ग्रामीणों की भीड़[/caption]

         मंगलवार को बरामद हुआ था रिंकी का शव

बता दें कि मंगलवार 14 फरवरी की दोपहर रिंकी कुमारी घर से बैंक के लिए निकली थी. लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था. शाम को डोरंडा गांव के घंघरीकुरा के पास चिरवाटांड़ में पुलिया के नीचे रिंकी का शव बरामद हुआ. परिजनों ने पति हेमराज चौधरी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले लगातार रिंकी को प्रताड़ित कर रहे थे. जिसके कारण रिंकी महीनों से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी. यह">https://lagatar.in/third-dead-body-of-married-woman-recovered-under-culvert/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : पुलिया के नीचे विवाहिता का शव बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही