Search

गावां: श्री शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के भेलवा गांव में श्री शिव शक्ति महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार 22 मई को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर नगवां नदी पहुंचे, जहां विधि विधान से पूजा कर कलश में जल भरा गया. वापस ये कलश यात्रा नगवा चक गांव व पटना चौक होते हुए यज्ञशाला पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गई. इस मौके पर शिव परिवार मूर्तियों का गांव में भ्रमण कराया गया. मंदिर निर्माण सह यज्ञ समिति भेलवा के अध्यक्ष ने बताया कि 26 मई को भव्य भंडरा के साथ पांच दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा. यह">https://lagatar.in/giridih-thieves-took-away-inverters-and-batteries-in-shubham-sandesh-office/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : `शुभम संदेश` कार्यालय में चोरी, इनवर्टर और बैटरी ले गए चोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//