Search

 
 
 

गावां : जांच में जल नल योजना में मिली गड़बड़ी, लगाई फटकार

 
Ganwan (Giridih) : जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने सोमवार 8 मई को गावां प्रखंड के अमझर, सेरूआ, पिहरा सहित कई क्षेत्रों में जल नल योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान योजना के तहत पानी टंकी व भवन निर्माण में उन्हे कई गड़बड़ियां देखने को मिली. जिसपर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया. जांच के क्रम में जमडार के अमझर में पाया गया कि ढलाई के बाद पानी नहीं डाला गया है. वहीं पिहरा में निम्न गुणवत्ता का छड़ लगाये जाने का खुलासा हुआ. जिसे तत्काल रूप से बदलने व आईएसओ मार्का का छड़ प्रयोग करने की बात कही गया. साथ ही स्थानीय मुखिया आयशा परवीन को इसकी देखरेख का जिम्मेदारी सौपी गयी. जानकारी देते हुए जिप सदस्य प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने कहा कि जिला परिषद की जिला स्तरीय बैठक में जल नल योजना में गड़बड़ी का मुद्दा उठा था. जिसके बाद सभी योजनाओं की जांच का निर्णय लिया गया. इसे लेकर एक टीम भी गठित की गई है. जिसमें स्थानीय जिप सदस्य, बीडीओ, पीएचडी जेईई आदि को रखा गया है. मौके पर एमओ प्रदीप राम, बीडीओ महेंद्र रविदास, पीएचईडी जेईई जेहेंद्र भगत, संतोष मरांडी समेत कई उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bengabad-the-wells-and-ponds-started-drying-up-hand-tools-also-deteriorated/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : सूखने लगे कुएं और तालाब, चापाकल भी पड़े खराब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही