Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : आम लदा वाहन पलटा, लूटने की मची होड़

ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ हादसा
Ganwa (Giridih) : गावां बिजली ऑफिस के समीप गुरुवार 15 जून की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब आम लदा एक पिकअप वाहन पलट गया. वाहन के पलटने से वाहन में लदा आम रास्ते में बिखर गया, जिसे लूटने के लिए बड़े पैमाने पर लोग दौड़ पड़े. लोगों में आम लूटने की इतनी होड़ लग गई कि 10 मिनट में ही पूरा पिकअप वैन खाली कर दिया. जानकारी के अनुसार बंगाल से आम लेकर पिकअप बिहार की ओर जा रहा था. तभी बिजली ऑफिस के पास चालक को झपकी आ गयी और वाहन पलट गया. इस दुर्घटना में चालक को कोई चोट नहीं आई. इस घटना के बाद गावां थाना पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर की सहायता से पलटे वाहन को खड़ा कर थाना ले गई. यह">https://lagatar.in/giridih-decision-to-speed-up-branch-reorganization-campaign-in-males-meeting/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : माले की बैठक में ब्रांच पुर्नगठन अभियान तेज़ करने का निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही