Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : कोरोना के मद्देनज़र सीएचसी गांवा में हुई मॉक ड्रिल

Gawan : (Giridih) : कोरोना सतर्कता को लेकर सोमवार को गावां सीएचसी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें कोरोना के काल्पनिक मरीज़ को एंबुलेंस से उतारकर कोरोना वार्ड में एडमिट किया गया. इस दौरान 2 मिनट के अंदर ऑक्सीजन मास्क से लेकर मशीनों की तारे मरीज़ के शरीर से जोड़ दी गईं. मरीज जैसे ही एंबुलेंस से कोरोना वार्ड के पास पहुंचा, पीपीई किट पहनकर पहले से मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने तमाम सावधानी से मरीज को एंबुलेंस से उतारते हुए स्ट्रेचर पर लिटाया और सीधे कोविड वार्ड में एडमिट किया. इस दौरान वार्ड के अंदर मौजूद चिकित्सकों ने मरीज़ के इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.चन्द्रमोहन कुमार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल के जरिए तैयारिय़ों को टटोलते हुए उसे और पुख़्ता किया जा रहा है. कोरोना के मरीजों को रिसीव और इन्वेस्टिगेट कैसे करना है, उन्हें ट्रीट कैसे करना है, इसकी पूरी तैयारी सीएचसी गावां में है. यह">https://lagatar.in/birni-bike-rider-collided-with-electric-pole-two-died/">यह

भी पढ़ें : बिरनी : बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, दो की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही