Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : भाजपा की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

Ganwa (Giridih) : भाजपा गावां व माल्डा मंडल की बैठक सोमवार 22 मई को का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर की गई. माल्डा मंडल की बैठक का आयोजन प्रखंड स्थित सरलाहीटांड़ में किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक आनंदी प्रसाद यादव व संचालन राजकुमार सिंह ने किया. बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार के साथ भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई. तय किया गया कि सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर बैठक कर आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान पर पहल किया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की देश विदेश में चर्चा हो रही है. पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है. वहीं देश सुरक्षा के मामले में सशक्त व आत्मनिर्भर हुआ है. भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं. झारखंड की वर्तमान सरकार में विकास का कार्य ठप्प हो गया है. पूरे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है. मौके पर योगेन्द्र प्रसाद, अमरदीप निराला, श्रवण लाल, जय प्रसाद, अनील माली, राजेन्द्र प्रसाद, ब्रह्मदेव शर्मा, अरविंद गुप्ता, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, दिलीप लाल आदि उपस्थित थे. इधर गावां मंडल के बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने की जबकि बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, राजकुमार यादव, अंकज सिंह, ललित पांडेय, राजेन्द्र चौधरी, डब्लु साहा, विशाल पांडेय, अनील राम और विशाल राणा समेत कई उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/gaon-grand-kalash-yatra-for-shri-shiv-shakti-mahayagya/">यह

भी पढ़ें : गावां: श्री शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही