Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : साइबर क्रिमिनल की तलाश में गांवा पहुंची पाकुड़ पुलिस, व्यापारी की पत्नी के खाते उड़ाये 9.30 लाख

Gawan (Giridih) : साइबर अपराध के एक बड़े मामले में पाकुड़ पुलिस मुन्ना बरनवाल नाम के शातिर साइबर अपराधी की तलाश में सोमवार 24 अप्रैल को गांवा पहुंची. हालांकि मुन्ना बरनवाल पुलिस के हाथ नहीं लग सका लेकिन पुलिस ने उन सभी लोगों से पूछताछ की जिनके खातों में पैसे ट्रांसफर किये गये उन सभी पैसे आने की बात कबूल की, लेकिन साइबर ठगी के मामले से खुद को अनज़ान बताया.

                            क्या है मामला

साइबर अपराधियों ने पाकुड़ के एक व्यवसायी की पत्नी इंदु अग्रवाल के खाते से 9 लाख 30 हजार रुपए उड़ा लिए. पूरी रकम को कुल आठ खातों में डाला गया. जिसमें तीन लोग गावां के बताए जा रहे है. गावां निवासी साइबर अपराधी मुन्ना बरनवाल ने गावां निवासी हर्षित पेट्रोल पंप के खाते में 1 लाख, किसान शॉप के खाते में 1 लाख व मनीष क्विक पेट्रोलियम के खाते में 1 लाख रुपये डाले. शेष रकम को बिहार के पटना के दो खातों, कोलकाता के दो खातों और फरीदाबाद के एक खाते में ट्रांसफर किया गया.

             व्यवसायियों ने खुद को बताया निर्दोष

गावां पहुंची पाकुड़ पुलिस ने गावां थाना की मदद से सभी सम्बंधित लोगो से पूछताछ की और उनके बैंक खातों को भी खंगाला. तीनो ने रुपये खाते में आने की बात स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पता नही था कि साइबर क्राइम के जरिए खाते में पैसा भेजा जा रहा है.

                 हाथ नहीं लग सका मुन्ना बरनवाल

पुलिस मुन्ना बरनवाल के घर पहुंची लेकिन वह घर से फरार था. पुलिस टीम ने उसकी पत्नी से पूछताछ की व थाना में जल्द हाज़िर होने का सख़्त निर्देश दिया. पाकुड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गावां थाना प्रभारी सनी सुप्रभात के सहयोग से जिनके खातों में पैसा गया है, उनसे बातचीत कर मामले की पुष्टि कर ली गई है. मुख्य आरोपी घर से फरार था. मामले की जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-delegation-of-colliery-mazdoor-congress-met-po-of-ccl-and-principal-of-dav-school/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सीसीएल के पीओ और डीएवी स्कूल के प्राचार्य से मिला कोलयरी मजदूर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही