Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : लूटपाट के दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Ganwa (Giridih) : गावां थाना पुलिस ने लूटकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार 27 अप्रैल को जेल भेज दिया. मंगलवार की रात गावां सतगावां पथ पर मंझने से आगे चार अपराधियो ने कई चार पहिया वाहनों का रास्ता अवरुद्ध कर लूटपाट की थी. इस दौरान अपराधियो ने पत्थर मार कर वाहन का शीशा भी तोड़ दिया था. मामले में गावां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा गांव के रौशन कुमार पिता संजय शर्मा उम्र 20 वर्ष और सुबोध कुमार पिता डोमन यादव उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बीते 21 अप्रैल को गावां थाना क्षेत्र के बरमसिया पथ पर ताराबाबा के पास भी एक बाइक सवार से अपराधियो ने लूटपाट की थी. इन दोनों मामलों में 392 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. थाना प्रभारी सनी सुप्रभात ने कहा कि दोनों घटनाओं में अन्य अपराधियो का भी नाम आया है. लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो को किसी सूरत में बख्सा नही जाएगा. यह">https://lagatar.in/bengabad-two-highways-loaded-with-stones-seized-dto-took-action/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : पत्थर लदा दो हाइवा जब्त, डीटीओ ने की कार्रवाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही