Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : पुलिस को मिली सफलता, लूटी गई बाइक के साथ दो गिरफ़्तार

Gawan (Giridih) : गावां थाना पुलिस ने बाइक लूटकांड का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को भी गिरफ़्तार किया है. बीते 7 मई की रात गावां की सीमा पर स्थित सतगावां थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर बाइक की छिनतई कर ली थी. गावां थाना क्षेत्र के पसनौर निवासी आशीष कुमार सतगावां से अपने घर आ रहे थे, इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने वारदात को अंज़ाम दिया था. मामले को लेकर सतगावां थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. मामले में गावां पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त अपराधी गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह निवासी मनीष कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उनकी निशानदेही पर जंगल में छुपा कर रखे गये बाइक को भी बरामद कर लिया. गावां पुलिस ने पकड़े गये अपराधी व बाइक को सतगावां थाना पुलिस को सौंप दिया है. गौरतलब है कि गावां थाना पुलिस ने पिछले दो सप्ताह के अंदर तीन लूटकांड का उद्भेदन किया है. यह">https://lagatar.in/tisri-pm-awas-diwas-will-be-organized-in-panchayat-secretariats-from-may-11-to-june-30/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : 11 मई से 30 जून तक पंचायत सचिवालयों में पीएम आवास दिवस का होगा आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही