Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : ग्रामीणों ने करवाई शादीशुदा महिला की प्रेमी से शादी

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के बगडेडीह में सोमवार 22 मई को एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में एक शादीशुदा महिला के साथ पकड़ा गया. जिसके बाद मंगलवार 23 मई को दोनो का विवाह गावां के पास मंदिर में करवा दिया गया. जानकारी के अनुसार बगदेडीह निवासी 25 वर्षीय आनन्द कुमार पिता हुलश उर्फ विजय यादव का पड़ोस की मुहबोली भाभी के साथ प्रेम प्रसंग पिछले छह माह से चल रहा था. महिला एक बच्चे की मां है. सोमवार को कुछ लोगो ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच एक पंचायत हुई. जिसमें दोनों ने साथ जीने मरने की बात कही. बाद में गावां थाना परिसर के बगल में स्थित मंदिर में दोनों का विवाह करवा दिया गया. मौके पर दोनो परिवार के सदस्यों के अलावा जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, सुधीर मिस्त्री समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-md-of-nhm-did-video-conferencing-with-civil-surgeon/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एनएचएम के एमडी ने सिविल सर्जन से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही