Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : जंगली नील गाय का मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Gawa(Giridih): जिले के गावां थाना क्षेत्र के धनेता गांव में वन विभाग की टीम ने 17 मई को जंगली नील गाय के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी धनेता गांव निवासी शुक्रर उर्फ गुड्डू भूला है. वह जंगल से नील गाय के बच्चा को मारकर धनेता के एक झोपड़ी में उसका मांस बेच रहा था. सूचना के बाद वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर वनकर्मियों को भेजा गया. जहां लगभग ढाई किलो मांस, खाल आदि के साथ मौके पर ही शुक्रर उर्फ गुड्डू भूला को गिरफ्तार कर लिया. बरामद मांस को वन प्रक्षेत्र कार्यालय गावां ले जाया गया. प्रभारी वनपाल पवन चौधरी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. किसी भी सूरत पर वन्यप्राणियों की हत्या कर उसे बेचने नहीं दिया जायेगा. मौके पर वनरक्षी राजेंद्र प्रसाद, बम शंकर वर्मा, जिलाजित कुमार, छोटू दास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640192&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : मंत्री हाफिज-उल-हसन ने ली डीएसओ की जमकर क्लास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही