Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा: 20 सूत्री बैठक में बरसे अध्यक्ष, गहमागहमी के बीच संपन्न

Ganwa (Giridih): गावां प्रखंड मुख्यालय में 25 अप्रैल को 20 सूत्री बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अजय सिंह ने किया. शिक्षा विभाग के अधिकारी नदारद रहने पर बीईईओ से जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की अनुशंसा डीसी से किया गया. अधिकारियों से उनके कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया. बीसीओ के बैठक में सम्मिलित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई. हालांकि बाद में शामिल होकर माफी मांगी. वन विभाग से पावर ग्रिड का एनओसी नहीं दिए जाने, आपूर्ति विभाग से ग्रीन कार्ड का राशन वितरण करने, विद्युत विभाग द्वारा अधिक बिजली बिल भेजे जाने आदि मामला उठाया गया. पीएचईडी के जेई पर जनप्रतिनिधियों व बीडीओ महेंद्र रविदास ने रोष जाहिर किया. प्रखंड में खराब पड़े चापानल व जल मीनार को जल्द दुरुस्त कर इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा. मनरेगा में जेसीबी मशीन का प्रयोग, वन विभाग की जमीन पर योजना का निर्माण, बिना कार्य के पैसों की निकासी, पशु शेड में गड़बड़ी जैसे कई आरोप लगाए गए. टीम गठित कर मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया. माल्डा पंचायत सेवक से 96000 रुपयों की रिकवरी की जानकारी दी गई. सांसद प्रतिनिधि कुर्सी नहीं मिलने से नाराज होकर बैठक को अधूरा छोड़ कर चले गए. बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मरगूब आलम, मो एजाज, नंदकिशोर सिन्हा, संजय कुमार, एमओ प्रदीप राम, राहुल चौबे आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619472&action=edit">यह

भी पढ़ें: सरिया: व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए रूपए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही