Search

 
 
 

गढ़वा : बाइक दुर्घटना में 1 महिला की मौत 2 लोग घायल, बगडेगवा नदी के पास हुआ हादसा

 
Garwha : जिले के भंडरिया गोदरमाना मुख्य सड़क के बगडेगवा नदी के पास तीखी मोड पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गोदरमाना में बाजार से भंडरिया आ रहे थे. इसी क्रम में बगडेगवा नदी के पास तीखी मोड पर मोटरसाइकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार महिला भंडरिया के जोगियामठ निवासी कमली कुंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना में उदय सिंह और अरविंद सिंह दोनों ग्राम बघवार निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना भंडरिया थाने को दी गई. भंडरिया पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में करते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया लाया. चिकित्सकों के द्वारा दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-soon-the-residents-of-banshidhar-nagar-will-get-freedom-from-jam-instructions-for-action-against-encroachers/">गढ़वा

: जल्द मिलेगी बंशीधर नगर शहरवासियों को जाम से मुक्ति, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही