Search

 
 
 

गढ़वा : पिकअप वैन समेत सखुआ का 13 बोटा लकड़ी जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई

 
Garhwa : जिला के चपकली मोड़ के पास से रंका वन कर्मियों ने सुखुआ का 13 बोटा लड़की जब्त किया. इसके साथ ही पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया. शुक्रवार अहले सुबह 3 बजे ये कार्रवाई की गई. इस संबंध में गुप्त सूचना वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा को मिली थी कि लकड़ी की तस्करी की जा रही है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि सुबह 3 बजे वन कर्मियों ने लकड़ी से लदा वैन रोका तो गाड़ी को और तेज गति से भगाने लगा‌. वन कर्मियों ने पीछा करके चिनिया के चपकली मोड़ के पास उसे पकड़ा. तब तक चालक पिकअप गाड़ी के हैंडल को लॉक करके जंगल के रास्ते भाग चुका था. इसे भी पढ़ें:राहत">https://lagatar.in/shortage-of-doctors-will-go-away-rims-gets-26-new-doctors/">राहत

: चिकित्सकों की कमी होगी दूर, रिम्स को मिले 26 नए डॉक्टर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/lll-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वन विभाग को मिली सफलता

वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि लकड़ी तस्करी में हाथ किसका है. वन कर्मियों को पहले से आभास था कि इस मार्ग से होली के आसपास लकड़ी तस्कर लकड़ी लेकर जाने वाले हैं. घात लगा कर बैठे वन कर्मियों इस मामले में सफलता मिली. शशि कुमार ने बताया कि फॉरेस्टर अनिमेष कुमार, राहुल कुमार, राजीव पांडेय, प्रेमचंद दास, उमेश कुमार रंजीत सिंह तथा रमाशंकर प्रसाद गुप्ता को इसके लिए लगाया गया था. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-march-5-holiday-canceled-in-tata-motors-holi-holiday-will-be-on-march-8/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 5 मार्च की छुट्टी रद्द, 8 मार्च को रहेगी होली की छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही