Search

 
 
 

गढ़वा : प्रशिक्षण के लिए भेजे गये 46 कैंडिडेट समेत 2 खबरें

 
Garhwa: उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने गढ़वा जिले से 46 प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर कौशल प्रशिक्षण लेने के लिए रवाना किया. 46 कैंडिडेट को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया. इसके पूर्व 2 अगस्त को 67 कैंडिडेट,12 अगस्त को 34 कैंडिडेट और 21 अगस्त को कुल 65 कैंडिडेट को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था. जिले के विभिन्न प्रखंडों से अभी तक कुल 212 प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/two-including-woman-arrested-with-40-kg-ganja-at-bokaro-station/">बोकारो

स्टेशन पर 40 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

रोजगार और स्वरोजगार के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

ट्रेनिंग प्रदाता LNJ skill में 8, ID Tech में 9, Sahi Export में 9, Planet में 5, Rastogi education सोसायटी में 14 तथा Bhagwan Mahavir me 1 प्रशिक्षणार्थी को भेजा गया. सभी प्रशिक्षणार्थी रांची, रायपुर तथा राजनांदगांव स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे- सिलाई, सहायक नर्स, इलेक्ट्रीशियन तथा पैकर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्वरोजगार कर सकें. साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार रॉय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे, जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत प्रदान होगी. मौके पर जेएसएलपीएस के जिला समन्वयक संयोग संगम पांडे, स्टेट हेड मयंक त्रिपाठी मोबिलाइजर्स, JRP दीदी, CRPEP दीदी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. दूसरी खबर

बाइक सवार उचक्कों ने महिला से छीने एक लाख 25 हजार रूपये

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-12-at-17.13.43.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Garhwa : जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी महिला से मंगलवार को दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो युवक रूपए से भरा थैली छीन कर फरार हो गए. पीड़ित महिला ने रंका थाना को सूचना देकर लुटेरों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है. मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी बिनोद राम की पत्नी मनियां देवी भारतीय स्टेट बैंक की रंका शाखा से एक लाख पच्चीस हजार रूपए नगद राशि निकासी कर पैदल रंका शहर के सटे कंचनपुर गांव स्थित अपने मायके में अपनी बेटी की शादी में लिए गए कर्ज की राशि वापस देने जा रही थी. इसी बीच महिला का पीछा कर रहे अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने रास्ते में जबरन सवा लाख रूपये, मोबाइल और पासबुक छीन लिया. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि दोनों लुटेरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-rs-1-93-crore-minister-hafizul-laid-the-foundation-stone/">देवघर

: 1.93 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री हफीजुल ने किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही