Search

 
 
 

गढ़वा : मोबाइल की बैटरी फटने से लड़का घायल समेत 2 खबरें

 
Garhwa :  जिले के रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में मंगलवार को मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट करने से 10 साल बालक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल शशि कुमार, पिता-कर्मदेव राम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता कि कर्मदेव राम का पीएम आवास योजना के तहत मकान बन रहा है. शशि कुमार एवं उसका छोटा भाई के अलावा गांव के दो लड़के वहीं पर खेल रहे थे. इस दौरान खराब पड़े कीपैड वाले पुरानी मोबाइल से खेलने के क्रम में शशि कुमार ने मोबाइल की बैटरी को निकाल लिया. उस पर पत्थर मारकर तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट कर गई. घटना में शशि कुमार का दोनों हाथ एवं दायां पैर जख्मी हो गया. इसके बाद परिजनों ने घायल शशि कुमार को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/both-women-injured-in-palamu-land-dispute-were-brought-to-rims/">पलामू

जमीन विवाद में घायल दोनों महिलाओं को लाया गया रिम्स
दूसरी खबर

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 लोग घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25rc_m_326_25072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Garhwa : एसआर पेट्रोल पंप के समीप आमने-सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सिगसिगी गांव निवासी मिथिलेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी एवं दीपक विश्वकर्मा हादसे में घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदनीनगर से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/dc-of-13-districts-including-deoghar-changed-shashi-ranjan-will-be-the-new-deputy-commissioner-of-palamu-see-list/">देवघर

समेत 13 जिलों के डीसी बदले, शशि रंजन होंगे पलामू के नए उपायुक्त, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही