Search

 
 
 

गढ़वा : 2 तस्कर गिरफ्तार, 5 पशुओं को कराया गया मुक्त

 
Garwha :  जिले के भवनाथपुर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर करमाही गांव के पास पशु तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 5 पशु को जब्त करते हुए थाना लाया गया. वहीं इस घटना में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायालय में सुपुर्द किया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि थाना पुलिस कुन्दन यादव रात्रि गश्ती में निकले थे कि तकरीबन साढ़े बारह बजे रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि दो पशु तस्कर 5 पशुओं को मारते-पीटते कैलान गांव की ओर ले जा रहे है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए करमाही गांव के पास से दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें चपरी सरैया गांव निवासी देव धरन साह व धर्मेंद्र साह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें–गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-the-person-in-the-auto-slit-his-throat-the-accused-arrested/">गढ़वा

: ऑटो में सवार व्‍यक्ति का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही