alt="" width="620" height="400" />
विजेता को पदक देकर किया गया सम्मानित
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के लिये जलेबी रेस,बलून रेस,100 मीटर रेस, पोटैटो रेस,मैथ रेस, स्लो साइकल रेस, म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड हिट, मेढक दौड़, आर्चरी सहित बहुत सारे खेलों का आयोजन किया गया. विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों में काफी खुशी देखी गई. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आकाशदीप टोप्पो, राकेश कुजूर, अनुराग टोप्पो, अनु प्रीति बेक, नारंति आनंद ,नाजिया सिद्दीकी, तान्या कुमारी, स्वाति कुमारी, रागिनी चौबे, सुनीता कुमारी, पूजा तिग्गा, मृदु कुमारी, अखिलेश दीक्षित सहित काफी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:सतबरवा">https://lagatar.in/had-gone-from-satbarwa-to-bring-the-bride-remained-hostage-for-7-hours/">सतबरवासे गए थे दुल्हन लाने, 7 घंटे बंधक बने रहे, 8 लाख हर्जाना भरकर खाली हाथ लौटे दूसरी खबर
डाले जंगल से पुलिस ने शव किया बरामद
रंका थाना क्षेत्र के डाले जंगल से रंका पुलिस ने शव बरामद किया है. घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान पृथ्वीनाथ सिंह 42 वर्षीय के रूप में की गई है. वह चिनिया थाना के सिगसिगा ग्राम का निवासी था. थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के परिवार जनों ने 3 नामजद लोगों सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें:लातेहार">https://lagatar.in/latehar-congress-protested-on-the-issue-of-adani-including-4-news-of-the-district/">लातेहार: अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन समेत जिला की 4 खबरें तीसरी खबर

Leave a Comment