Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : अलग-अलग घटनाओं में 4 लोग घायल, सभी सदर अस्पताल में भर्ती

आम के पेड़ से गिरकर युवक घायल

Garhwa : खरौंधी थाना क्षेत्र के भागीडीह के अनुज पटेल का बेटा हिमांशु पटेल आम के पेड़ से गिरकर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हिमांशु आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, इसी दौरान वह पेड़ से नीचे गिर कर बेहोश हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसे">https://lagatar.in/circuit-bench-of-high-court-was-started-in-doranda-in-1972-friday-was-the-last-working-day-in-the-old-building/">इसे

भी पढ़ें : 1972 में डोरंडा में शुरू हुई थी हाईकोर्ट की सर्किट बेंच, शुक्रवार को हुआ पुराने भवन में अंतिम कार्यदिवस

चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा 

चैनपुर थाना क्षेत्र के बरकत गांव निवासी सीताराम बैठा का पुत्र सुदर्शन बैठा मारपीट की घटना में घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में उसकी पत्नी देवंती देवी ने बताया कि सुदर्शन बैठा अपने घर से बुधवार को तेनार गांव तिलक उत्सव में आया हुआ था. इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर कितासोती गांव पहुंच गया, जहां नशे की हालत में किसी के घर में घुस रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने चोर समझ उसके साथ मारपीट करने लगे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कितासोती गांव पहुंचकर सुदर्शन बैठा को ग्रामीणों से बचाकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.

जमीन विवाद में एक युवक को पीटा  

गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मनुउद्दीन खान का बेटा सद्दाम खान मारपीट की घटना में घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में सद्दाम खान ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर कल्याणपुर से गढ़वा चिनिया रोड में किसी से पैसा कर्ज लिया था. उसे चुकाने के लिए आ रहा था. इसी दौरान कल्याणपुर हाईवे के पास कुतुबुद्दीन खान, राजन खान, मंसूर अंसारी, हदीश खान, रहीस खान एवं अज्ञात लोगों ने उसे अचानक गाड़ी रोककर मारपीट करने लगे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सद्दाम खान का भाई छोटू खान घटनास्थल पर पहुंचा और उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-on-stage-cm-nitish-mistakenly-called-his-principal-secretary-as-principal-secretary-to-the-prime-minister/">बिहार

: मंच पर सीएम नीतीश ने गलती से अपने प्रधान सचिव को कह दिया प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव

सीढ़ी से गिरकर युवती घायल 

नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी स्व. दिनेश प्रसाद वर्मा की पुत्री गीता कुमारी सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गीता कुमारी अपने घर की सीढ़ी पर चढ़ रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर स्लिप कर गया, इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : प्रचंड">https://lagatar.in/evere-heat-and-water-crisis-made-action-plan-municipal-bodies-fail/">प्रचंड

गर्मी और जल संकट ने किया नगर निकायों का एक्शन प्लान फेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही