Search

 
 
 

गढ़वा: थाना दिवस पर 5 मामलों का किया गया निपटारा

 
Garhwa : गढ़वा जिला के अनुमंडल क्षेत्र के रंका थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा व अंचल निरीक्षक राजकुमार प्रजापति की ओर से थाना दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के 14 पंचायत के लोगों ने जमीनी विवाद सहित अन्य घटनाक्रम को रखा. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने लोगों को संबोधित करते हुए पारिवारिक विवाद को उचित समाधान के साथ सुलझाने का निर्देश दिया. अंचल निरीक्षक राजकुमार प्रजापति ने कहा कि थाना दिवस का आयोजन इसलिए किया जा रहा ताकि लोग आपसी सहमति से अपनी समस्याओं का निपटारा कर सके. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों के सहयोग से 5 मामलों का निपटारा किया गया. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-assistant-teacher-accused-of-molesting-and-sexually-abusing-a-minor-girl-case-registered/">हजारीबाग

: सहायक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही