Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : कौशल प्रशिक्षण के लिए 65 प्रशिक्षु रवाना, डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Advertisement
Garhwa :  सोमवार को गढ़वा समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को रवाना किया. विभिन्न प्रखंडों से कुल 65 प्रशिक्षणार्थी दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण लेंगे. सभी प्रशिक्षणार्थी रांची, रायपुर समेत अन्य कौशल प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, सहायक नर्स, इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयर तथा पैकर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्वरोजगार भी कर सकते हैं. साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकते हैं. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-youth-arrested-on-charges-of-human-trafficking-sent-to-jail/">लातेहार

: मानव तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डीडीसी राजेश कुमार राय ने बढ़ाया हौसला

इनमें रस्तोगी एजुकेशन सोसायटी राजनंददगांव के लिए-28 , शाही एक्सपोर्ट रांची-11, सोना युक्ति रांची-7, प्लेनेट इंफ्रा रांची-8, एलएनजी स्किल्स-6, स्मार्ट ब्रेन नोएडा-5, यानी कुल 65 कैंडिडेट को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामना देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे, जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत होगी. इस मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम सुशील दास, जिला समन्वयक संयोग संगम पांडे समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-dc-asked-show-cause-from-three-officials-absent-from-the-meeting/">जामताड़ा

: डीसी ने बैठक से नदारद तीन पदाधिकारियों से पूछा शो-कॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही