Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: हाथी की चपेट में आने से 65 साल के व्यक्ति की मौत

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के जंगल में महुआ चुनने गये गणेश यादव को हाथी ने कुचल दिया जिससे 65 साल के व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर गांव वालों ने बताया कि गणेश यादव महुआ चुनने के लिए जंगल में गए हुए थे, तभी 3 हाथियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और उठाकर पटक दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. गणेश यादव के साथ महुआ चुनने गये विशेश्वर यादव ने पूरी जानकारी गांव के लोगों को दी. जिसके बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वहीं वन विभाग के वन प्रक्षेत पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने पीड़ित परिवार को दाह संस्कार के लिये 10 हजार रुपये दिये. साथ ही मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर जल्द देने की बात कही. बता दें कि इसस पहले भी गांव के कई लोगों की मौत हाथी की चपेट में आने से हो गयी हैं. हाथियों की वजह से गांव के लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/population-increased-in-jharkhand-but-number-police-stations-did-not-increase/">झारखंड

में आबादी बढ़ गई, मगर नहीं बढ़ी थानों की संख्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही