Search

 
 
 

गढ़वा : भवनाथपुर टाउनशिप में मनाया गया 66वां SBI स्थापना दिवस

 
Garhawa :  गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप एसबीआई शाखा में 66वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक लीलेश्वर कुमार एवं अन्य बैंककर्मियों ने बैंक में केक काटकर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया. शाखा प्रबंधक लीलेश्वर कुमार ने कहा कि पिछले 66वर्षों में कड़ी मेहनत और बेहतर सेवा के बल पर एसबीआई की बैंकिग सेवा आज शहर से निकलकर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है. इसे भी पढ़ें- अमरावती">https://lagatar.in/amravati-massacre-mastermind-irfan-arrested-from-nagpur/">अमरावती

हत्याकांड का मास्टरमाइंड इरफान नागपुर से गिरफ्तार

डिजिटल बैंकिंग की सुविधा

बैंकिग सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका पहुंच डिजिटिलाइजेशन से संभव हो सका है. आज डिजिटल बैंकिंग की सुविधा से लोग 24 घंटे सातों दिन कही भी किसी भी वक्त लेनदेन कर रहे हैं. आसान बैंकिग सेवा के लिए एसबीआई आज शीर्ष बैंकों की सूची में हैं.  किसान, पशुपालक, छात्र, दुकानदार आज बैंकों से लाभ ले रहे हैं. इस अवसर पर उप प्रबंधक संतोष कुमार, सहायक प्रबंधक चंद्र शेखर भारती, सुमन, संतोष कुमार, अंकित कुमार सिंह, ब्रजेश दुबे, कुर्बान अंसारी,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही