Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : नन्हकू हत्याकांड में हथियार के साथ 7 गिरफ्तार, हनुमान पाई के ल‍िए पड़ोसी ने ही रची साज‍िश

Arun Kumar Yadav Garhwa : गढ़वा जिले के डंडा थाना के भिखही गांव के गोबरदाहा टोला निवासी नन्हकू चौधरी उर्फ यशु चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. नन्हकू की हत्या बीते पांच फरवरी की रात हथियारबंद अपराधियों ने घर से अगवा करने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. हत्याकांड में संलिप्त सात अपराधियों को गिरफ्तार कर ल‍िया है. वहीं घटना में संलिप्त दो अपराधी अभी भी फरार है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किए गए. पूछताछ में सभी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया. शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि नन्हकू चौधरी हत्याकांड में मृतक की पत्नी दुखनी देवी ने 10-12 अज्ञात वर्दीधारी हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई थी. उसके बाद टीम के सदस्यों ने अनुसंधान शुरू कर दिया. अनुसंधान के क्रम में ही सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं घटना में शामिल दो अपराधी फरार हैं. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मेदांता">https://lagatar.in/rjd-national-general-secretary-shyam-rajak-met-jmm-supremo-shibu-soren-at-medanta-hospital/">मेदांता

हॉस्पिटल में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिले राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक

हनुमान पाई नामक सिक्के के ल‍िए पड़ोसी ने ही रची थी साजि‍श

एसपी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में हनुमान पाई नामक सिक्के को हासिल करने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में हरि चौधरी का घर मृतक नन्हकू चौधरी के घर के पास ही है. उसे जानकारी मिली कि नन्हकू ने पहले भी हनुमान पाई किसी दूसरे के पास बेचा था. नन्हकू के पास और भी हनुमान पाई है. वह ओझागुनी भी करता था. हनुमान पाई के लिए ही हरि ने षड्यंत्र रचा. अन्य लोगों को उसने हनुमान पाई के संबंध में जानकारी दी. उसके बाद सभी ने हथियार का जुगाड़ किया. घटना को किसी नक्सली संगठन पर अंजाम देने का ठिकरा फोड़ने के प्रयास में अपराधियों ने वर्दी भी पहन ली. एसपी ने बताया कि घटना में किसी नक्सली संगठन का हाथ नहीं है. पुलिस ने मामले में गोबरदाहा निवासी हरि चौधरी और सूचित चौधरी के अलावा पलामू के चैनपुर थाना के सलतूआ गांव के थंमबवा टोला निवासी नीरज भुइयां, नंदू भुइयां, हरेंद्र उर्फ सुरेंद्र उर्फ गुड्डू भुइयां व बरांव गांव निवासी अनिल चौधरी और संजय चौधरी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अपराधियों की निशानदेही पर चार पिस्टल, एक राइफल, तीन भरठुआ बंदूक, 315 बोर का दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन, वर्दी के अलावा गन पाउडर बरामद किया है. छापामारी में पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार साहू, डंडा थाना प्रभारी नीरज कुमार, डंडा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार, फ्रांसिस मिंज, सुरीन टुड्डू, हवलदार सुरेंद्र राम व आरक्षी निरंजन कुमार पासवान के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही