Search

 
 
 

गढ़वा : बालू तस्करी एवं मारपीट मामले में प्रमुख सहित 8 गिरफ्तार

 
Garhwa : रंका प्रखंड प्रमुख हेमंत लकड़ा सहित कुल आठ लोगों को बालू उठाव को लेकर मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार रंका प्रखंड के बरदरी गांव में एक पुलिया का निर्माण हो रहा है. जिसके निर्माण कार्य के लिए भारी मात्रा में बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. इस बीच पुलिया निर्माण में सस्ती दर पर बालू गिराने को लेकर ट्रैक्टर मालिक एवं बालू माफिया में झगड़ा हो गया. बालू माफिया ने पुलिया निर्माण कर रहे मुंशी के साथ मारपीट की. मुंशी की शिकायत पर रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मुंशी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि कुछ लोगों के द्वारा बालू गिराने के दर को लेकर मेरे साथ मारपीट की गयी, जिससे मैं घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर इलाज के बाद होश आया. रंका थाना प्रभारी पिंकू कुमार राणा ने मामले की छानबीन करते हुए रंका प्रखंड प्रमुख हेमंत लकड़ा समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब

: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही