Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: तिलदाग मोड़ के पास बारातियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल

Garhwa: गढ़वा जिले के तिलदाग मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Garhwa: गढ़वा जिले के तिलदाग मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घायल किशोरी की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मझीगावा गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र चौरसिया की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई है. फिलहाल उसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर के मझीगावा गांव से एक बारात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापाड़ा गांव जा रही थी. इसी दौरान तिलदाग मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही