Search

 
 
 

गढ़वा : बिन बारिश वज्रपात से एक गाय की मौत

 
Garwha : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के पीपरडीह गांव निवासी मनोज यादव की एक गाय की मौत वज्रपात से हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिना बारिश के अचानक एक पेड़ पर वज्रपात हुआ जहां मनोज यादव की गाय की मौके पर ही मौत हो गई. गाय बच्चा देने वाली थी. अति गरीब मनोज यादव की पत्नी फूलकुमारी देवी का ऑपरेशन होने के बाद मायके वालों ने दूध पीने के लिए गाय दिया था. मनोज यादव काफी गरीब हैं. उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका पालन-पोषण के लिए वे मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते है. गाय की मौत से घर में दुख का माहौल है. घटना की सूचना पर चटनियां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललु यादव ने पशुपालन विभाग को इसकी सूचना दी. पशुपालन विभाग के एक स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर गाय का पोस्टमार्टम किया. इसे भी पढ़ें–मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-chc-in-charge-is-investigating-the-case-of-maternal-death-after-delivery/">मझगांव

: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत मामले की सीएचसी प्रभारी कर रहे जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही