Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: बाहुकुदर में एक व्यक्ति ने तोड़ा पॉश मशीन, थाने में शिकायत

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र में पीडीएस दुकान की पॉश मशीन तोड़ने की घटना हुई. घटना दुधवल पंचायत के बाहुकुदर गांव में हुई. जानकारी के अनुसार अख्तरी महिला समिति जनवितरण प्रणाली की दुकान के पॉश मशीन को अन्हर गांव के एक व्यक्ति ने पटकर तोड़ दिया. अख्तरी समिति के दुकान के सहयोगी मनउर अली उर्फ मुस्कान ने बताया कि नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण कार्डधारियों से अंगूठा लगवाने अन्हर गांव पॉस मशीन लेकर गए थे. ताकि नेटवर्क मिलते ही कार्डधारियों का अंगूठा लग जाय. साथ ही सभी लोगों को राशन मिल जाय. इसे भी पढ़ें-   फहीम">https://lagatar.in/faheem-murder-case-life-imprisonment-for-arafat-alias-arshad-and-mo-zahid-of-hindpiri/">फहीम

उर्फ सोनू हत्याकांड: हिंदपीढ़ी के अराफात उर्फ अरशद और मो जाहिद को आजीवन कारावास 
इसी बीच रामदास यादव ने पॉश मशीन लेकर अपने घर चलने को कहा. नहीं जाने पर उसने मारपीट और गाली गलौज की. साथ ही पॉश मशीन को पटककर तोड़ दिया. जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. बताया कि मशीन में लगा सिम कार्ड भी गायब है. लोगों ने कहा कि रामदास पर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस मामले को लेकर समिति के सहयोगी मुस्कान ने रंका थाने में आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही