Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, युवा क्लब ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Garhwa : अंबेडकर युवा क्लब कंचनपुर द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी जायेगी. अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर युवा क्लब के सदस्य विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. युवा अंबेडकर क्लब के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रवि ने इस बात की जानकारी दी. सत्येंद्र कुमार रवि ने बताया कि 13 अप्रैल को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जायेगा. जो प्रखंड के विभिन्न भागों में जाकर अंबेडकर जयंती समारोह की जागरूकता को भी फैलायेगा. (पढ़ें, अडानी">https://lagatar.in/ncp-chief-came-in-support-of-adani-shinde-said-congress-and-uddhav-should-pay-attention-to-the-words-of-sharad-pawar/">अडानी

के समर्थन में आये NCP चीफ, तो शिंदे ने विपक्ष को घेरा, कहा, शरद पवार की बातों पर ध्यान दें कांग्रेस और उद्धव)

15 अप्रैल को निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा और झांकी 

14 अप्रैल को बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी. साथ ही गणमान्य लोग उनकी जीवनी पर प्रकाश डालेंगे. इसके अलावा संबोधन और स्वागत भाषण का आयोजन किया जायेगा. रविदास परिवार की तरफ से जयंती में शामिल होने वाले लोगों के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन होगा. इसके बाद शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. 15 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा और झांकी निकाली जायेगी. जो अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न भागों में भ्रमणशील होगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा अंबेडकर क्लब के संरक्षक सहायक अभियंता अनुज कुमार रवि, अनूप कुमार राकेश कुमार, सचिन कुमार आकाश, कुमार उज्जवल, कुमार रवि सहित काफी संख्या में लोग विभिन्न गांवों में अभी से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/effect-of-ranchi-bandh-albert-ekka-chowk-and-nearby-shops-closed-vehicular-movement-less/">रांची

बंद का असर, अल्बर्ट एक्का चौक और आस-पास की दुकानें बंद, वाहनों की आवाजाही कम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही