Garhwa : जिले के रंका अनुमंडल सदर थाना क्षेत्र स्थित भलुवानी गांव के गोता टोला निवासी दशरथ भुईयां 10 जून को पेड़ से गिरकर घायल हो गया था. जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया था. आज सोमवार को इलाज के दौरान दशरथ भुईयां की मौत हो गयी. उसके निधन की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर है. परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने दाह संस्कार कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग करने की बात कही है. साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है. (पढ़ें, रांची:">https://lagatar.in/ranchi-friend-shot-his-own-friend-in-hindpiri-arrested/">रांची:
हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार)
चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार)
नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर किया था
मालूम हो कि 10 जून को दशरथ भुईयां जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गया था. जिसके बाद सोनदाग की मुखिया रीमा देवी, समाजसेवी कुलदीप यादव और हेमंत कुमार पासवान के सहयोग से रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया था. लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था. इसे भी पढ़ें : NCP">https://lagatar.in/man-who-threatened-to-kill-ncp-chief-sharad-pawar-arrested-from-pune/">NCPचीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment