Search

 
 
 

गढ़वा : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का उपवास

 
Majhiyanv, Garhwa:  गढ़वा जिला में समाहरणालय के समीप आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर आप जिला संयोजक सह मझिआंव जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय सामूहिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आप नेता सह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शंकरप्रिय चंद्रवंशी भवनाथपुर विधान सभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, ध्रुव राज, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात रंजन, अरविंद कुमार आदि ने उपवास कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया. जानकारी देते हुए धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर गढ़वा में ये उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है. देश के लोग अरविंद केजरीवाल को बहुत प्यार करते हैं. उन्हें सीएम नहीं बल्कि अपना बेटा या भाई मानते हैं. हम सभी चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई हो. भाजपा की ईडी और सीबीआई आम आदमी पार्टी के नेताओं के शराब घोटाले का एक पैसा भी नहीं दिखा पाई है. अगर इस मामले में कोई मनी ट्रायल है तो वह शराब व्यापारी शरत रेड्डी से भाजपा तक है. भाजपा के लोगों पर छापा क्यों नहीं मारा गया या उन लोगों पर आरोप क्यों नहीं लगाया गया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्यों नहीं बुलाया गया या गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-brown-sugar-business-exposed-four-including-notorious-zuber-arrested/">रांची:

ब्राउन शुगर के कारोबार  का खुलासा, कुख्यात जुबेर समेत चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही