मनरेगा राशि भुगतान करने के एवज में मांग रहा था पांच हजार घूस Ranchi/Garhwa : मनरेगा राशि भुगतान करने के एवज में घूस मांगने वाला रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की है. दरअसल वादी अखिलेश चौधरी ने एसीबी से शिकायत की थी. उसने अपने आवेदन में कहा था कि कोरवाडीह गांव में मनरेगा के तहत एक डोभा निमार्ण योजना उनके नाम से स्वीकृत हैं. योजना में किये गये कार्य का बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए जब वे रोजगार सेवक गुलजार अंसारी के पास गये तो उसने हस्ताक्षर के एवज में उससे पांच हजार रुपये रिश्वत मांग की. जबकि वो घूस नहीं देना चाहते हैं. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, तो घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को रंग हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.
गढ़वा : ACB ने रोजगार सेवक को रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार
Last Updated: Apr 23, 2025 12:00 AM (IST)