Search

 
 
 

गढ़वा : ACB ने बिजली विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते किया गिरफ्तार

 
Garhwa : एसीबी ने बिजली विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते गिरफ्तार किया है. पलामू एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर शनि कुमार को गिरफ्तार कर डाल्टनगंज ले गयी. पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoors-new-word-of-era-doomscrolling-in-headlines-a-user-wrote-thank-you-sir-ji-for-giving-the-new-word/">शशि

थरूर का नया वर्ड ऑफ एरा…doomscrolling सुर्खियों में, एक यूजर ने लिखा, नया शब्द देने के लिए धन्यवाद सर जी… 
इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/sit-will-investigate-the-case-of-robbery-from-sirsa-sbi-branch-of-deoghar/">देवघर

के सिरसा एसबीआई शाखा से लूटपाट के मामले की एसआईटी करेगी जांच

बिल कम करने और कनेक्शन देने के नाम पर पैसा मांगा जाता था

जिला मुख्यालय के बिजली विभाग के कार्यालय में रंका-मझिआंव प्रखंड यानी गढ़वा टू के कार्यों के संपादन के लिए शनि कुमार को अनुबंध पर कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किया गया था. उन्हें बिलिंग, कनेक्शन लेने के बाद पैसे की लेनदेन, भूल सुधार, गलतियों को ठीक करने, प्राप्त राशि को अपडेट करने जैसे कार्य सौंपे गये थे. इस बहाने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्राहकों से पैसे की वसूली कर रहा था. बिल कम करने और कनेक्शन देने आदि के नाम पर घूस लिया करता था. इसे भी पढ़ें - गोल्ड">https://lagatar.in/from-gold-hallmarking-to-insurance-premium-these-7-rules-have-changed-from-today-will-have-a-direct-impact-on-the-pocket/">गोल्ड

हॉलमार्किंग से लेकर इंश्योरेंस प्रीमियम तक, आज से बदल गये ये 7 नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एसीबी से की गई थी शिकायत

इस हरकत से परेशान होकर एक ग्राहक ने एसीबी से शिकायत की. एसीबी की टीम ने पहले इसकी जांच की और जांच में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर शनि कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-chief-minister-hemant-soren-to-unveil-the-statue-of-martyr-ganesh-hansda-on-june-16/">बहरागोड़ा

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 16 जून को शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति का अनावरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही