Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : नाबालिग से रेप और उग्रवादी हिंसा के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Ranka (Garhwa) : रंका पुलिस ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट और उग्रवादी हिंसा में शामिल अभिक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पॉक्सो एक्ट के आरोपी वीजेंद्र कोरवा (21 वर्ष), पिता मोतीलाल कोरवा को रेवतपुर थाना रामचन्द्रपुर जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) को पुलिस ने गुरुवार 29 जून को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया था. रंका थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वीजेंद्र पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. इस संबंध में रंका थाना में कांड संख्या 99/2023 दर्ज कराया गया था. वहीं उग्रवादी हिंसा के अप्राथमिक अभियुक्त बुधन सिंह खरवार उर्फ रघुनाथ सिंह (35 वर्ष) पिता- स्व. मल्लु सिंह, करसो, थाना- चैनपुर , जिला- पलामू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बुधन सिंह के खिलाफ 5 जून 2022 को धारा 341/323/307/332/333/353/385/ 386/387/395/ 412/506/34 भादवि एवं 25(1- बी)ए/25(6) आर्म्स एक्ट , 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. रंका पुलिस को लंबे समय से बुधन सिंह की तलाश में थी. इसे भी पढ़ें : एशेज">https://lagatar.in/ashes-test-steve-smith-creates-record-leaves-behind-ricky-ponting-and-sachin-tendulkar/">एशेज

टेस्ट : स्टीव स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही